• पिछला अद्यतनीकृतः: 21 सितम्बर 2023
  • मुख्य सामग्री पर जाएं | स्क्रीन रीडर का उपयोग | A A+ A++ |
  • A
  • A

भांडागारण विकास और विनियमक प्राधिकरण

भांडागारण विकास और विनियमक प्राधिकरण (डब्ल्यूडीआरए) की स्थापना भारत सरकार द्वारा दिनांक 26.10.2010 को भांडागारण (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 2007 के प्रावधानों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए की गई थी। डब्ल्यूडीआरए का प्रमुख उद्देश्य देश में निगोशिएबल वेअरहाउस रसीद (एनडब्ल्यूआर) प्रणाली कार्यान्वित करना है जिससे किसानों को अपने उत्पाद अपने खेतों के निकट स्‍थित वैज्ञानिक भंडारण गोदामों में रखने और अपने एनडब्ल्यूआर के एवज में बैंकों से ऋण प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इस प्राधिकरण का प्रमुख कार्य भांडागारों के विकास और विनियमन के लिए प्रावधान बनाना है जिनमें अन्य बातों के साथ-साथ भांडागार रसीद की निगोशिएबिलिटी, भांडागारों का पंजीकरण, माल की वैज्ञानिक वेअरहाउसिंग को प्रोत्साहन देना, जमाकर्ताओं और बैंकों के आपसी विश्‍वास को बढ़ाना, ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी की स्‍थिति में सुधार करना और प्रभावकारी आपूर्ति श्रृंखला को प्रोत्साहन देना शामिल है। 

2. दिनांक 31.05.2021 की स्थिति के अनुसार डब्ल्यूडीआरए में पंजीकृत भांडागारों, जारी किए गए एनडब्ल्यूआर और एनडब्ल्यूआर के एवज में दिए गए ऋण का का वर्ष-वार विवरण निम्नानुसार हैः-


क्र.सं.

वर्ष

पंजीकृत

भांडागारों की 

संख्या

जारी किए

गए एनडब्लूआर/-एनडब्लूआर 

की संख्या

एनडब्ल्यू आर के प्रति

जमा किए गए स्टॉक 

की कुलमात्रा (लाख 

टन में)

एनडब्लूआर/-

एनडब्लू  आर के प्रति

कुलऋण (करोड़ रुपए 

में)

1.

2011-12

240

8056 

1.35

591.00

2.

2012-13

92

8242

1.39

105.65

3.

2013-14

68

6121

2.57

108.02

4.

2014-15

234

16993

5.12

388.42

5.

2015-16

588

15178

5.69

203.47

6.

2016-17

214

19350

3.58

148.40

7.

2017-18

261

(ऑनलाइन-106)

12313

(-एनडब्ल्यूआर-114)

3.47947

(-एनडब्ल्यूआर-

1.79947)

 

118.51

(-एनडब्ल्यूआर के

एवज में-0.20करोड़

रुपए)

8.

2018-19

607

 (ऑनलाइन-601)

89114 

(-एनडब्ल्यूआर-

77332)

7.215309

 (-एनडब्ल्यूआर-5.215309)

135.5974

(-एनडब्ल्यूआर के

एवजमें-28.2774)

9.

2019-20

1005

138637 (-एनडब्ल्यूआर-

134939)

9.49649

 (-एनडब्ल्यूआर-

8.98649)

437.9965

(-एनडब्ल्यूआर के

एवजमें-379.7265)

10.

2020-21

337

-एनडब्ल्यूआर-

88480

-एनडब्ल्यूआर-

7.7974

-एनडब्ल्यूआर-

731.7982

11.

2021-22

123

-एनडब्ल्यूआर-

17975

-एनडब्ल्यूआर-

1.69007

-एनडब्ल्यूआर-

176.8159

 

कुल

3769

420459

47.698739

3145.678

(*सक्रिय - 2083)

3. सरकार ने डब्ल्यूडीआर की गतिविधियों को कारगर बनाने और भांडागारों के पंजीकरण तथा निगरानी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्लेटफार्म शुरु करने के लिए एक रुपानंतरण योजना की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत डब्ल्यूडीआरए ने भांडागारों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए एक पोर्टल की स्थापना की है। इसने इलेक्‍ट्रॉनिक निगोशिएबल वेअरहाउस रसीद (ई-एनडब्ल्यूआर) के निर्माण एवं प्रबंधन के लिए मेसर्स नेशनल इलेक्‍ट्रॉनिक रिपॉजिटरी लिमिटेड (एनइआरएल) और सीडीएसएल कामोडिटी रिपॉजिटरी लिमिटेड (सीसीआरएल) नामक दो रिपॉजिटरियों की भी स्थापना की है। इन रिपॉजिटरियों तक सभी हितधारकों की पहुँच है जिनमें वेअरहाउस, रिपॉजिटरी-प्रतिभागी, वस्तु विनिमयकर्ता और बैंक भी शामिल हैं। दोनों रिपॉजिटरी और पोर्टल ने दिनांक 26.09.2017 से कार्य करना शुरु कर दिया है। रूपांतरित प्रणाली में डब्ल्यूडीआरए में वेअरहाउस पंजीकरण की प्रक्रिया और जमा किए गए माल के एवज में वित्तीय सहायता को अधिक सरल, सुरक्षित तथा पारदर्शी बनाया गया है।

वर्ष2021-22केदौराननिर्गमकाविवरण 

(आंकड़ालाखरु.में)


शीर्ष


बजट अनुमान 2021-22


वित्तीय वर्ष 

2021-22.के

दौरान निर्गम


शेष

(-)

वेतन

515.00

100.00

415

सामान्य

968.00

100.00

868

कुल

1483.00

200.00

1283

 

          






अधिकजानकारीकेलिएकृपयाडब्ल्यूडीआरएवेबसाइट(www.wdra.gov.in )देखें।